मसाला दोसा । Masala Dosa Recipe | Kabita Kitchen

नमस्कार दोस्तों स्वागत हे आपको हमारे ब्लॉग कबिता किचन पर। आज हम सिखने बाले हे मसाला डोसा(Masala Dosa)।  मसाला दोसा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है और ये कम तेल में आसानी से बनाया जाने वाला रेसिपी हे, लेकिन ये कार्बोहाइड्रेट्स एवं प्रोटीन से भरपूर भोजन है. लगभग सभी शहरों में ज्यादातर  दक्षिण भारतीय रेस्तरांओं में दोसा अपने पारम्परिक स्वाद और महक के साथ मिल जाता है.

दोसा कई तरीके के बनाये जाते है, जैसे सादा दोसा (Plain dosa), मसाला दोसा (Masala Dosa), पेपर दोसा (Paper dosa), बटर डोसा (Butter dosa) और पनीर दोसा (Paneer dosa) इत्यादि. दोसा और सांबर आप अपने लन्च या डिनर किसी भी खाने या छुट्टी के दिन के नाश्ता में कभी बी बना कर खा सकते हैं, ये आपको हमेशा पसन्द आयेंगे.  इसे आप सांबर, नरियल की चटनी, मूंगफली की चटनी और टमाटो सॉस के साथ भी खा सकते हैं, तो आइये हम मसाला दोसा बनाना शुरू करें.

मसाला दोसा । Masala Dosa Recipe | Kabita Kitchen | Kabitakitchen.com

मसाला डोसा केलिए आवश्यक सामग्री - Ingredients for Masala Dosa

दोसा के लिये मिश्रण तैयार करने के लिये

चावल - 3 कप
उरद की धुली दाल - 1 कप
मैथी दाना - एक छोटी चम्मच
बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्म्च
नमक - स्वादानुसार या एक छोटी चम्मच
तेल - दोसा सेकने के लिये

दोसा के लिये मसाला तैयार करने के लिये

आलू  -  400 ग्राम (6-7 मीडियम आकार के)
मटर - एक छोटी कटोरी(छिली हुये हरे दाने)
तेल - 2 टेबल स्पून
राई - 1 छोटी चम्मच
हल्दी - 1/4 छोटी चम्मच
धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
हरी मिर्च - 2-3 (बारीक कतर लीजिये)
अदरक - 1 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा (अदरक को कद्दूकस कर लीजिये)
नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम चाहिए
हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ होना चाहिए)

बनानेकी विधि - How to make Masala Dosa

उरद की दाल और मैथी को अछि तरीकेसे साफ कीजिये, धोइये और 4,5 घंटे या रात भर के लिये पानी में भिगो दीजिये.  चावल को अछि तरीकेसे साफ कीजिये, धोइये और अलग प्याले में उतने ही समय के लिये भिगो दीजिये.

भीगी हुई दाल से पानी निकालिये और कम पानी डाल कर के उरद दाल मेंथी को एक दम बारीक पीस कर किसी बड़े बर्तन में निकाल लीजिये, चावल को भी कम पानी का प्रयोग करते हुये, थोड़ा सा मोटा पीसिये, दोनौं को मिलाके  इतना गाढ़ा घोल तैयार कीजिये कि चमचे से गिराने पर एक दम धार के रूप में नही गिरना चाहिये.

मिश्रण को फरमैन्ट करने के लिये नमक और बेकिंग सोडा डालकर, ढककर गरम जगह पर 12-14 घंटे के लिये रख दिजिये, फरमेन्ट किया हुआ मिश्रण पहले की अपेक्षा फूलकर दोगुना हो जाता है.  ये मिश्रण दोसा बनाने के लिये तैयार है.

दोसा के लिये मसाला तैयार करना :

आलू उबालिये, ठंडा कीजिये, छील कर बारीक टुकड़ों में तोड़ लीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये,  गरम तेल में राई डालकर तड़काइये, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालिये, हरी मिर्च, अदरक डालकर 1 मिनिट भूनिये, मटर के दाने और 2 टेबल स्पून पानी डालकर मिलाइये, ढककर मटर के दाने नरम होने तक पकने दीजिये.  इस मसाले में आलू, नमक, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर मिलाकर 2 मिनिट तक भुन लीजिये. आग बन्द कर दीजिये और हरा धनियां मिला दीजिये.  दोसे के लिये मसाला तैयार है.

अगर आप प्याज डालना चाहते हैं तब 1-2 प्याज बारीक काटिये और अदरक, हरीमिर्च के साथ डाल कर हल्की गुलाबी होने तक भून लीजिये, बाकी सारी चीजें उपरोक्त तरीके से मिलाकर मसाला बना लीजिये.

दोसा बनायें :-

मिश्रण को चमचे से चलाइये, अधिक गाढ़ा लग रहा है तो थोड़ा पानी मिला लीजिये (मिश्रण पकोड़े के घोल से थोड़ा पतला ही होना चाहिये).

नान स्टिक तवा या लोहे का भारी दोसे बनाने वाला तवा आग पर गरम करने रखिये, जब तवा गरम हो जाय, आग को मीडियम कर लीजिये, इसके बाद किसी मोटे गीले कपड़े की सहायता से तवा को पो़छिये, पहली बार तवे पर थोड़ा सा तेल लगाकर (तवा केवल चिकना लगे, तेल न दिखाई दे) चिकना कीजिये.  एक बड़ा चमचा मिश्रण में  भरकर तवे के बीच में डालिये और चमचे को गोल गोल घुमाते हुये, दोसे को तवे पर 12-14 इंच के व्यास में पतला फैलाइये. थोड़ा सा तेल चम्मच से लेकर दोसे के चारों ओर डालिये.

मीडियम और तेज आग पर दोसा सेकिये, जब ऊपर की सतह सिकी हुई दिखने लगे तब नीचे की सतह भी ब्राउन हो गयी होती है,  अब 1 या 2 चमचे आलू मसाला, दोसा के ऊपर रखकर फैलाइये और कलछी की सहायता से दोसा को किनारे से उठाते हुये मोड़िये, तवे से उठाकर प्लेट में रखिये.  मसाला दोसा तैयार है.

दूसरा दोसा तवे पर डालने से पहले तवे को एक गीले मोटे कपड़े से अच्छी तरह पोछिये, तवा अधिक गरम न हो, तवा दोसा फैलाते समय ठंडा होने से दोसा आसानी से फैलाया जा सकता है,  दूसरे दोसे के लिये चमचा भर कर मिश्रण निकालिये और तवे पर पतला फैलाइये, सेकने के लिये फिर से वही तरीका दुहराइये, सारे दोसे इसी तरह बनाने हैं.  गरमा गरम मसाला दोसा, सांबर और मूंगफली की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

मसाला दोसा । Masala Dosa Recipe | Kabita Kitchen | Kabitakitchen.com


सादा दोसा (Plain Dosa)  बनाने के लिये:

मिश्रण को गरम तवे पर उपरोक्त तरीके से ही फैलाना है, आलू मसाला दोसे के ऊपर नहीं डालना है, सादा दोसा कलछी से किनारो से उठाते हुये मोड़िये और परोसिये.

पेपर दोसा (Paper Dosa)  के लिये :

पेपर दोसा के लिये मिश्रण को सादा दोसा की अपेक्षा ज्यादा से ज्यादा पतला करना है, मिश्रण को तवे पर भी बहुत पतला फैलाना है और सादा दोसा की ही तरह सेक लेना है.

पनीर दोसा (Paneer Dosa)  के लिये :

पनीर को कद्दूकस करके, स्वादानुसार नमक और कटा हुआ हरा धनियां को  डाल कर मिलाइये और आलू मसाला की जगह, 1 टेबल स्पून पनीर दोसा के ऊपर डालिये तथा उसी तरीके से दोसा मोड़ कर परोसिये.

सावधानियां - Tips for making Crispy Masala Dosa :

दोसा फैलाने से पहले भीगे हुये मोटे कपड़े से तवे को अवश्य पोंछ लीजिये, ताकि तवा साफ हो जाय और थोड़ा ठंडा भी हो जाय.

दोसा तवे के ऊपर फैलाने से पहले ध्यान रखे की अधिक गरम नहीं होना चाहिये. यदि तवा अधिक गरम होगा तो आपका दोसा पतला नहीं फैलेगा और अधिक कुरकुरा नहीं बनेगा.

जैसे ही दोसा अच्छी तरह फैल जाय, आग थोड़ा अधिक कर दीजिये ताकि दोसा एकदम कुरकुरा हो जाय.
दोसा पलटने से पहले उसे निचली परत ब्राउन होने तक दोसे को सिकने दीजिये.

घरपर मसाला डोसा बनाके खानेके बाद कमेंट में ज़रूर बताएगा की कैसी बानी, हमारे कुछ और रेसिपी पढ़ने कलिये निचे दियेगये लिंक पर क्लिक करे धन्यवाद।

Post a Comment

3 Comments

  1. Newsstupid com has quickly become my go-to website for news coverage because their reporting is consistently clear, factual, and concise, helping readers understand even complex issues without confusion while maintaining high journalistic standards across every article.

    ReplyDelete
  2. I often explore reviews and tutorials on techmtv com, and they never disappoint. The content is detailed, reliable, and easy to understand. I appreciate the consistent effort to make technology topics accessible and valuable to readers worldwide.

    ReplyDelete
  3. The quality of content on newstrout com is exceptional, offering readers accurate reporting and informative insights. I appreciate the effort the team puts into research, ensuring that every story delivers value and clarity for audiences interested in current events.

    ReplyDelete