बटरस्कॉच आइसक्रीम | Butter Scotch Ice Cream | Eggless Butterscotch Ice Cream

आप सबको स्वागत हे हमारे ब्लॉग कबिता किचन पर। आज हम सिखने बाले हे एग्ग्लेस बटर स्कॉच आइस क्रीम आप घरपर कैसे बनाएंगे। आइये सुरु करते हे। 

बटरस्कॉच आइसक्रीम | Butter Scotch Ice Cream | Eggless Butterscotch Ice Cream | kabitakitchen.com
बटरस्कॉच आइसक्रीम | Butter Scotch Ice Cream | Eggless Butterscotch Ice Cream by KabitaKitchen.com


टरस्कॉच आइसक्रीम के लिए आबस्यक सामग्री :-

फ्रैश क्रीम (ताजा क्रीम)- 2 पैकट (400 मि. ली.)
कंडेंस्ड मिल्क - 1/2 कप (200 मि.ली.)
मक्खन- 2 छोटी चम्मच
चीनी - 1/2 कप (100 ग्राम)
काजू - 10-12
बटर स्कॉच एसेन्स - 1 छोटी चम्मच (आप चाहे तो)

विधि - How to make Butter Scotch Ice Cream :-

बटरस्कॉच आइसक्रीम के स्वीट क्रंच बनाने के लिए एक बरतन में चीनी डालकर इसे गैस पर रखिए।  चीनी के पिघलने तक इसे लगातार चलाते हुए तेज आंच पर पका लीजिए।  चीनी के पूरी तरह पिघल जाते ही, गैस बंद कर दीजिए. इसमें काजू और मक्खन डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।

तैयार मिश्रण को किसी प्लेट में निकाल लीजिए और इसे 15 से 20 मिनिट के लिए रख दीजिए ताकि यह जम जाए।  क्रंच के जम जाने पर इसे प्लेट से निकालकर टुकड़े कर लीजिए. फिर, इसे किसी पॉलीथीन बैग में डालकर कूटकर बारीक कर लीजिए।

Gulab Jamun Recipe - Read Here

ताजा क्रीम को हैंड ब्लैंडर की मदद से पहले 3 मिनिट कम स्पीड पर फैंट लीजिए।  फिर, इसमें कंडेंस्ड मिल्क डाल कर इसे एक बार फिर से ब्लैंडर की मदद से फैंट लीजिए।  क्रीम को 5-6 मिनिट व्हिप कर लेने के बाद यह हल्की से गरम हो रही हो तो इसे ठंड़ा करने के लिए बर्फ के प्याले में रखें ओर अच्छे से व्हिप कर लीजिए।

क्रीम अच्छे से व्हिप होने के बाद गाढ़ी और दुगुनी हो जाती है. इसमें बटर स्कॉच एसेन्स डाल दीजिए और इसे फिर से व्हिप कर लीजिए।  क्रीम और कंडेंस्ड मिल्क के अच्छे से व्हिप होने के बाद इस मिक्सचर को ठंडा होने के लिए फ्रीजर में 2 घंटे रख दीजिए।


2 घंटे में मिक्सचर के सैट होने पर इसे फिर से 2 मिनिट व्हिप कर लीजिए।  इसमें 4 छोटी चम्मच क्रंच डालकर इसे फिर से व्हिप कर लीजिए।  फिर, इसमें 4 छोटी चम्मच क्रंच और डालकर मिक्स कर दीजिए।  इस मिक्सचर को एअर-टाइट कन्टेनर में डाल लीजिए।  इसके ऊपर थोड़ा सा क्रंच डालिए और ढक्कन बंद करके इसे फ्रीजर में 7 से 8 घंटे या रात भर जमने के लिए रख दीजिए।

एकदम सॉफ्ट बटर स्कॉच आइसक्रीम जमकर तैयार है।  इसे सर्व करने के लिए प्याले में निकालिए और इसके ऊपर थोड़ा सा क्रंच डाल दीजिए।  इतनी सामग्री में 1 लीटर से भी अधिक यानी कि दुगुनी से भी ज्यादा आइसक्रीम बनकर तैयार हो जाती है।

सुझाव :-


क्रंच बनाने के लिए कोई भी भारी तले का बर्तन ले सकते हैं।  इसके लिए नॉन स्टिक बर्तन ना लें क्योंकि चीनी बहुत अधिक तापमान पर पिघलती है और इससे बर्तन के खराब होने की आशंका रहती है।  क्रीम और कन्डेंस्ड मिल्क दोनों को ही एकदम ठंडा-ठंडा तुरंत फ्रिज से निकालकर ही यूज करें।  कंडेंस्ड मिल्क मीठा होता है, इसलिए क्रीम में चीनी मिलाने की आवश्यकता नही है।

आइसक्रीम को अधिक नरम बनाने के लिए मिक्सचर को फ्रीजर में रखकर और फिर से फैंटना जरूरी होता है।
अगर आप इसमें यैलो फूड कलर डालना चाहे, तो 1 से 2 बूंदें यैलो फूड कलर की डालकर इसे व्हिप कर सकते हैं।
आइसक्रीम के अच्छे से व्हिप होने के बाद इसमें क्रंच मिलाएं।  अगर क्रीम पतली हो, तब क्रंच मिला दिए जाएं तो क्रंच इसमें घुलने लग जाता है और तले पर जाकर बैठ जाता है।

आइसक्रीम को एअर-टाइट कन्टेनर में जमाएं।  इसके ऊपर आइस क्रिस्टल नही आएंगे।  दोस्तों बटर-स्कॉच आइसक्रीम खा कर कमेंट में बताएगा कैसी बानी, उम्मीद करताहूँ आपको अच्छा लगा होगा।  अगर अच्छा लगा तोह अपनी दोस्तों को भी इस रेसिपी को शेयर करे ता की सब इसका लाभ उठा पाए।

और टेस्टी रेसिपी केलिए निचे लिंक पर क्लिक करे :

Mawa Malpua Recipe - Click Here

Mango Custard Recipe - Click Here

Kesaria Kheer Recipe - Click Here




Post a Comment

1 Comments